CG : मंदिर में प्रसाद बेचने वाले के बेटे को मिला माँ चंद्रहा... - CG Sandesh

CG : मंदिर में प्रसाद बेचने वाले के बेटे को मिला माँ चंद्रहासिनी और नाथल दाई का आशीर्वाद, 10वीं बोर्ड में हासिल किया चौथा स्थान

सक्ती। जिले के चंद्रपुर के प्रवीण प्रजापति को दसवीं बोर्ड एग्जाम 2025 में मेरिट में आज चौथा स्थान मिला है। सरस्वती शिशु मंदिर चंद्रपुर में पढ़ने वाले प्रवीण ने 98.67 प्रतिशत के साथ चौथा स्थान हासिल किया है। प्रवीण प्रजापति के पिता चंद्रपुर में चंद्रहाशिनी देवी एवं नाथल दाई मंदिर में प्रसाद का स्टाल लगाते हैं। जिनसे उनका जीवकोपार्जन होता है।

माना जा रहा है कि उनको माता चंद्रहासिनीऔर नाथल दाई के आशीर्वाद से और प्रवीण के मेहनत से उनको यह स्थान हासिल हुआ है। प्रवीण आपने पढ़ाई के अलावा अपने पिताजी के प्रसाद की दुकान में भी समय देते थे, उसके अलावा उन्होंने लगातार अध्ययन और टारगेट अध्ययन को अपनी सफलता का राज बताया है। भविष्य में उनका आईआईटी में चयनित होने का सपना है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें