पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का एक और उल्लंघन  - CG Sandesh
नई दिल्ली

पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का एक और उल्लंघन

पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का एक और उल्लंघन करते हुए कल जम्मू-कश्मीर के राजौरी ज़िले में गोलियां चलाईं और गोलाबारी की। इसमें एक नागरिक घायल हुआ और कुछ घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा।

भुगतान बैंकों को अटल पेंशन योजना शुरू करने की अनुमति - CG Sandesh
नई दिल्ली

भुगतान बैंकों को अटल पेंशन योजना शुरू करने की अनुमति

सरकार ने छोटे वित्त और भुगतान बैंकों को अटल पेंशन योजना शुरू करने की अनुमति दे दी है। वित्त मंत्रालय के वक्तव्य में बताया गया है कि दस वित्त बैंकों और ग्यारह भुगतान बैंकों को रिज़र्व बैंक ने देश में बैंकिंग कारोबार शुरू करने का लाइसेंस दे दिया है।

गणतंत्र दिवस परेड में नारी शक्ति का डंका - CG Sandesh
नई दिल्ली

गणतंत्र दिवस परेड में नारी शक्ति का डंका

69वें गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर आयोजित परेड में महिला वीरांगनाओं ने सभी का दिल जीत लिया. सबके आकर्षण का केंद्र रहा बीएसएफ की सीमा भवानी का दस्ता. साथ ही देश की सांस्कृतिक झलक भी राजपथ पर देखने को मिली

आसियान देशों से दोस्ती पर भारत का जोर - CG Sandesh
नई दिल्ली

आसियान देशों से दोस्ती पर भारत का जोर

आसियान देशों के साथ भारत की मित्रता को 25 वर्ष पूरे हो गए. इस 25 वर्ष की मित्रता पर नई दिल्ली में आयोजित भारत-आसियान शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भले ही आसियान देशों के साथ भारत के मित्रता को 25 वर्ष हुए हैं लेकिन ये रिश्ते हजारों साल पुराने हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आसियान देशों के साथ हर तरह के संबंधों को बढ़ाने पर जोर दिया. उन्होंने समुद्री सुरक्षा संबंधों पर प्रतिबद्धता जताई तो साथ ही प्रस्ताव रखा कि 2019 को भारत-आसियान पर्यटन वर्ष के रूप में मनाया जाए.

उपराष्ट्रपति ने बहादुर बच्चों को किया सम्मानित - CG Sandesh
नई दिल्ली

उपराष्ट्रपति ने बहादुर बच्चों को किया सम्मानित

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित बच्चों से मुलाक़ात की.

राष्ट्रपति ने किया शौर्य सम्मानों का एलान - CG Sandesh
नई दिल्ली

राष्ट्रपति ने किया शौर्य सम्मानों का एलान

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 69वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इन जांबाज रणबांकुरों को सम्मानित किए जाने की घोषणा की.

गणतंत्र दिवस समारोह में राजपथ पर दिखी देश की आन-बान-शान - CG Sandesh
नई दिल्ली

गणतंत्र दिवस समारोह में राजपथ पर दिखी देश की आन-बान-शान

69वें गणतंत्र दिवस पर भारत ने राजपथ पर अपनी सांस्कृतिक धरोहर एवं विविधताओं के साथ सैन्‍य और स्‍त्री शक्ति का ऐसा अद्भुत प्रदर्शन किया जिसे देखकर हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा उठ गया. इस मौके पर भारतीय इतिहास में पहली बार आसियान के दस देशों के राष्ट्राध्यक्ष एक साथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

वीरों के लिए वीरता पुरस्कारों की हुई घोषणा - CG Sandesh
नई दिल्ली

वीरों के लिए वीरता पुरस्कारों की हुई घोषणा

देश की सेवा में दिन रात एक किए हुए वीर जवानों के लिए गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वीरता पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। भारतीय वायु सेना के गरुड़ कमांडो ज्योति प्रकाश निराला को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, मेजर विजयंत बिष्ट को कीर्ति चक्र से सम्मान देने की घोषणा की गई। सीआरपीएफ के दो कोबरा जवानों समेत 9 वीरों को शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा

विभिन्न राज्यों और विदेशों में भी गणतंत्र दिवस का जश्न - CG Sandesh
नई दिल्ली

विभिन्न राज्यों और विदेशों में भी गणतंत्र दिवस का जश्न

उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूरब से लेकर पश्चिम तक देश के हर हिस्से के लोगों में गणतंत्र दिवस का जोश दिखा. जम्मू-कश्मीर में कड़कड़ाती सर्दी में भी तिरंगे को सलामी दी गई. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और बिहार की राजधानी पटना में भी आन-बान और शान के प्रतीक तिरंगे को फहराया गया.

10 आसियान देशों के प्रमुख रहे गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अ... - CG Sandesh
नई दिल्ली

10 आसियान देशों के प्रमुख रहे गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि

आसियान भारत के 25 साल के मैत्री संबंध को नया आयाम दिया भारत ने. देश के 69वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर देश की आन-बान-शान का अनूठा नजारा पेश हुआ, तो साथ ही कूटनीति के लिहाज से भी नया अध्याय रचा गया.