news-details

खैरागढ़ में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, सड़क किनारे से हटाए गए अवैध कब्जे

नगर में बढ़ते अतिक्रमण और यातायात अव्यवस्था को लेकर प्रशासन ने शनिवार को बड़ा अभियान चलाया। राजस्व विभाग, नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम ने न्यायालय परिसर, अटल चौक, दुर्गा चौक से लेकर टेंपो चौक तक कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे बने अवैध चबूतरे, ठेले-रेहड़ियां और चखना दुकानों को हटाया।

मुख्य मार्ग स्थित प्रीमियम शराब दुकान के आसपास बढ़ती भीड़ और अवैध ठेलों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। प्रशासन ने गुपचुप ठेलों समेत अन्य अतिक्रमण हटाने की चेतावनी भी दी है। वहीं टेंपो चौक में खड़ी सवारी बसों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

टंकेश्वर प्रसाद साहू ने बताया कि कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देश पर अभियान लगातार जारी रहेगा। वहीं पुनीत राम वर्मा ने अतिक्रमणकारियों को सात दिन के भीतर कब्जा हटाने की चेतावनी दी है



अन्य सम्बंधित खबरें