news-details

प्रेम संबंध बना अधिवक्ता युवती की हत्या की वजह, प्रेमी गिरफ्तार

कटेल टिकरा जंगल में मिले अधिवक्ता युवती के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। शशि मोहन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मृतिका आराधना सिदार की हत्या उसके प्रेमी लोकनाथ पटेल ने की थी। आरोपी सक्ती जिले का निवासी है और पहले से विवाहित है। पुलिस के मुताबिक 12 मई को जंगल में युवती का शव मिलने के बाद जांच शुरू की गई। थाना चक्रधरनगर थाना में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले सामान के आधार पर शव की पहचान आराधना सिदार के रूप में हुई।

जांच में सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल के जरिए पुलिस आरोपी तक पहुंची। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों के बीच पिछले दो साल से प्रेम संबंध था और शादी के दबाव से परेशान होकर उसने हत्या की साजिश रची।

आरोपी 10 मई को युवती को सक्ती और दमाऊधारा मंदिर ले गया। अगले दिन सुनसान जंगल में ले जाकर गला दबाकर और पत्थर व धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने मृतका के मोबाइल से उसके परिचितों को कॉल कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश भी की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मोबाइल, कपड़े और अन्य साक्ष्य जब्त कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।



अन्य सम्बंधित खबरें