सिरपुर महोत्सव 2026 के दूसरे दिन कार्यक्रम की शुरुआत सायं 4 बजे इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ द्वारा प्रस्तुत क्लासिकल वोकल, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंट, तबला वादन एवं सुगम संगीत की सुमधुर प्रस्तुतियों से हुई, जिसने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक नगरी सिरपुर में आयोजित तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव के पावन अवसर पर प्रति दिवस महानदी तट पर शाम 7ः30 बजे दिव्य महानदी आरती का आयोजन किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के गढ़फुलझर वितरण केंद्र द्वारा छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया।