निरीक्षण के दौरान प्राप्त शिकायतों की पुष्टि हेतु दस्तावेजों की जांच की गई तथा प्रबंधन को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि कारखाने में अन्य राज्यों से आए लगभग 100 श्रमिक कार्यरत हैं, जिनकी सूची नाम-पता सहित श्रम विभाग को प्राप्त हुई है।