महासमुंद के नहर पारा के पास घर जा रहे एक व्यक्ति से तीन लोगों ने पुरानी रंजिश की बात को लेकर मारपीट की है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
महासमुंद के ग्राम बेलसोण्डा में ट्रैक्टर ड्रायवर को काम से हटाने पर उसने ट्रैक्टर मालिक और उसके दामाद से अश्लील गाली गलौच कर जमीन में पटककर मारपीट की जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
बसना पुलिस ने 16 अप्रैल 2025 को मुखबिर की सूचना पर भंवरपुर रोड बिजली आफिस के पास ग्राम पठियापाली में एक आरोपी के पास से करीब 4 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब जप्त किया है।
महासमुंद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुन्द (छ0ग0) अन्तर्गत लीगल एड डिफेंस कौसिल सिस्टम के रिक्त कार्यालय सहायक/क्लर्क के पदों के लिए भर्ती हेतु लिखित परीक्षा 27 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी।
महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखण्ड का ग्राम गबोद, जो अपनी हरियाली और स्वच्छता के लिए “ग्रीन गाँव” के नाम से प्रसिद्ध है, अब एक और बड़ी उपलब्धि के साथ नई पहचान बना रहा है।