बागबाहरा अनुविभागीय कार्यालय में 02 अप्रैल को अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उमेश साहू ने राजस्व निरीक्षक और पटवारियों की समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में राजस्व से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई, जिनमें डीसीएस, राजस्व पखवाड़ा, फार्मर रजिस्ट्री, सीमांकन, नक्शा बटांकन और अभिलेख शुद्धता प्रमुख थे।