सांकरा पुलिस ने ढाबाखार चौक में वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से करीब 151 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया है. जिसमे एक महिला और पुरुष शामिल है.
सिंघोड़ा थाना अंतर्गत एक ग्राहक सेवा केंद्र में दो आरोपी अपने बैंक खाते में करीब 95 हजार रुपये की रकम डलवाकर फरार हो गए. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया है.
बागबाहरा में एक महिला को एसएमएस भेजकर उसके क्रेडिट कार्ड ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है.