महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम बेलसोण्डा के पास एक बस चालक की लापरवाही से रोड किनारे खड़े ट्रेफिक जवान को कार ने ठोकर मार दी. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बस चालक के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है.
कोमाखान थाना अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोमाखान के पास अशोक लीलेण्ड वाहन के टक्कर मारने से सुपर एक्सेल में अपने पुत्र को लेकर जा रहे एक पिता की मौत हो गई, जबकि घटना में 5 वर्ष का बालक घायल हो गया.