भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने एक बड़ी पहल करते हुए वोटर ID कार्ड की डिलीवरी प्रक्रिया को पहले से कहीं ज्यादा तेज और आसान बना दिया है। अब आपका नया या अपडेटेड वोटर ID कार्ड केवल 15 दिनों में आपके घर तक पहुंचेगा। यह सेवा पूरे देश में लागू कर दी गई है और इसका उद्देश्य नागरिकों को बेहतर और समय पर सुविधा देना है।