छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक व्यापारी पर धार्मिक उन्माद भड़काने का बहत बड़ा आरोप लगा है. व्यापारी हिंदू संगठन से जुड़ा हुआ है. व्यापारी पर ये आरोप है कि उस ने लोगों को एकत्र कर के हिंदू राष्ट्र बनाने और हिंदुओं को ही अपने प्रतिष्ठानों में काम देने की शपथ दिलाई है.
कवर्धा: कवर्धा में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. रात के वक्त महिल का घर पर अकेली होने का फायदा उठाते हुए किसी व्यक्ति ने गोली मार कर हत्या कर दी. घरवालों को महिला की खून से लथपथ लाश मिली. मौके से देसी कट्टा भी बरामद किया गया है. ये मामला कुकदूर थाना क्षेत्र का है.
लाल आतंक के लिए देश-दुनिया में पहचाने जाने वाले सुकमा ज़िले के कोण्टा विकासखंड में सलवा जुडूम और नक्सलवाद के चलते 15 साल से बंद स्कूलों को ग्रामीणों की पहल पर ज़िला