इनमें चांदी की हॉलमार्किंग से जुड़े नियम, SBI क्रेडिट कार्ड चार्जेस, LPG सिलेंडर और CNG-PNG के दाम, ATM ट्रांजैक्शन फीस और FD की ब्याज दरें शामिल हैं। आइए जानते हैं, कौन-कौन से बदलाव आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डाल सकते हैं।
आजकल महंगी होती हेल्थकेयर सर्विसेज के बीच भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अपने ग्राहकों के लिए Jeevan Arogya Policy पेश की है। यह एक नॉन-लिंक्ड हेल्थ पॉलिसी है, जिसमें आप खुद के साथ-साथ पत्नी, बच्चे, माता-पिता और यहां तक कि सास-ससुर को भी कवर कर सकते हैं।
देश के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank ने अपने प्रीमियम ग्राहकों के लिए दी जाने वाली Imperia बैंकिंग सर्विस में बड़े बदलाव की घोषणा की है। बैंक ने बताया कि नए नियम 1 अक्टूबर 2025 से लागू होंगे। यानी, अब Imperia का हिस्सा बने रहने या इसमें शामिल होने के लिए ग्राहकों को नई शर्तें पूरी करनी होंगी।
म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में पहली बार फ्लेक्सी कैप सेगमेंट में पैसिव इन्वेस्टमेंट का रास्ता खुला है। अब निवेशक भी बिना एक्टिव मैनेजमेंट के इस कैटेगरी का फायदा उठा सकते हैं। फ्लेक्सी कैप फंड्स की सबसे बड़ी खूबी यही है कि ये लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप – तीनों तरह के शेयरों में निवेश की आज़ादी देते हैं। इसमें किसी तय सीमा का बंधन नहीं होता, यानी बाज़ार के हिसाब से पोर्टफोलियो को आसानी से बदला जा सकता है।
टेलीकॉम दिग्गज भारती एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए बड़ी सौगात का ऐलान किया है। कंपनी ने AI सर्च स्टार्टअप Perplexity के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत एयरटेल के सभी ग्राहक एक साल तक Perplexity Pro सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त पा सकते हैं। इसकी मार्केट वैल्यू लगभग ₹17,000 है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के हंसलपुर में मारुति सुजुकी की पहली बैटरी इलेक्ट्रिक कार e-VITARA को लॉन्च किया। यह भारत में पूरी तरह से बनी पहली ग्लोबल EV है, जिसे 100 से ज्यादा देशों में निर्यात किया जाएगा।