सटोरियों का निकाला गया जुलूस, एसडीएम कोर्ट तक ले गए पैदल - CG Sandesh
बिलासपुर

सटोरियों का निकाला गया जुलूस, एसडीएम कोर्ट तक ले गए पैदल

बिलासपुर:- एक करोड़ की सट्टा पट्टी और 9 लाख रुपए नगद रकम के साथ पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को एसडीएम कोर्ट में पेश किया। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने ले जा रही पुलिस की गाड़ी राजेन्द्र नगर चौक में खराब हो गई। जिसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों का जुलूस निकाला और एसडीएम कोर्ट तक ले गई। 

तीन नामी खाईवाल सहित सात सटोरिए को पुलिस ने दबोचा - CG Sandesh
बिलासपुर

तीन नामी खाईवाल सहित सात सटोरिए को पुलिस ने दबोचा

बिलासपुर:- दूसरे प्रदेश में बैठकर बिलासपुर में चला रहे सट्टा कारोबारियों के पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने शहर के तीन नामी खाईवाल सहित 7 सटोरिए को महाराष्ट्र के नासिक से गिरफ्तार किया है।

बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव स्थगित - CG Sandesh
बिलासपुर

बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव स्थगित

बिलासपुर:- स्टेट बार कौंसिल ने 17 मई को होने वाले बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को स्थगित कर दिया है। साथ ही जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष और सचिव को निर्देश भी दिया है कि 3 दिन में बार कौंसिल ऑफ इण्डिया वेरिफिकेशन नियम 2015 रूल के अनुसार वन बार वन वोट के मामले में जवाब प्रस्तुत करें।

2 लाख 24 हजार नकद व सट्टा पट्टी के साथ 4 सट्टेबाज गिरफ्तार - CG Sandesh
बिलासपुर

2 लाख 24 हजार नकद व सट्टा पट्टी के साथ 4 सट्टेबाज गिरफ्तार

बिलासपुर:- सट्टा खिलाने के मामले में बिलासपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दबिश देते हुए 4 लोगों को सट्टा खिलाते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लागभ 2 लाख 24 हजार नकद रकम के साथ सट्टा पट्टी भी जब्त की गई है।

पीलिया प्रभावितों को शिफ्ट करने के आदेश पर हाईकोर्ट का स्थगन - CG Sandesh
बिलासपुर

पीलिया प्रभावितों को शिफ्ट करने के आदेश पर हाईकोर्ट का स्थगन

बिलासपुर:- मोवा में पीलिया प्रभावितों को 48 घंटे के भीतर शिफ्ट करने के आदेश पर हाईकोर्ट में नगर निगम ने बुधवार को अपना पक्ष रखा। हाईकोर्ट ने फिलहाल अपने पुराने आदेश पर स्थगित कर दिया है। इस पर अगली सुनवाई कल होगी। हाईकोर्ट ने अपने आदेश को स्थगित करने का फैसला फिलहाल सुरक्षित रखा है।

पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, मौत, नाराज ग्रामीणों ने शव रखकर... - CG Sandesh
बिलासपुर

पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, मौत, नाराज ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्काजाम

मुंगेली:- कोतवाली थाना क्षेत्र के शीतलकुंडा गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने एक बाइक सवार को टक्कर मारकर वाहन छोड़ फरार हो गया। इससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने शव को बिच सड़क पर रखकर चक्काजाम कर आक्रोश जताते हुए मृतक के परिवार को मुआवजा व ब्रेकर बनाने की मांग की। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर पतासाजी में जुटी हुई है।

यह आपदा है.... 48 घण्टे में रायपुर का पीलिया प्रभावित नहरपार... - CG Sandesh
बिलासपुर

यह आपदा है.... 48 घण्टे में रायपुर का पीलिया प्रभावित नहरपारा खाली करवायें: हाईकोर्ट

बिलासपुर:- मुकेश देवांगन द्वारा 4 वर्ष पूर्व प्रदूषित पानी के मामले में दायर की गई जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायधीश टीबी राधाकृष्णन एवं न्यायमूर्ति शरद कुमार गुप्ता की युगलपीठ ने आदेशित किया है, कि रायपुर में फैला पीलिया आपदा है। यह याचिका अपनी चौथी वर्षगाठ मनाने जा रही है और नगर निगम काफी लंबे समय से जनता को साफ पानी पिलाने में असफल रहा है।

मध्यप्रदेश की तर्ज पर बिलासपुर के तांत्रिक ने भी मांगा छत्ती... - CG Sandesh
बिलासपुर

मध्यप्रदेश की तर्ज पर बिलासपुर के तांत्रिक ने भी मांगा छत्तीसगढ़ सरकार से राज्यमंत्री का दर्जा

बिलासपुर:-  मध्यप्रदेश की तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ में भी एक तांत्रिक सम्राट ने राज्यमंत्री का दर्जा मांगा है।  उन्होंने दावा किया है कि वे प्रदेश में नक्सलवाद को खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा, जब राजतंत्र दिशा विहीन हो जाता है तब उसे दिशा देने का काम धर्मतंत्र करता है।

इंसानियत की मिसाल - ट्रेन से गिरे बालक की चरवाहे ने बचाई जान - CG Sandesh
बिलासपुर

इंसानियत की मिसाल - ट्रेन से गिरे बालक की चरवाहे ने बचाई जान

बिलासपुर। गौरेला में एक चरवाहे ने मानवता की मिसाल पेश की है। चरवाहे ने ट्रेन से गिरकर घायल बच्ची को देखकर फौरन एंबुलेंस को फोन किया और फिर अस्पताल में ले जाकर उसका इलाज कराया। चरवाहे के इस काम के लिए थाना प्रभारी ने उसे एक हजार रुपये का इनाम दिया।

भीषण गर्मी के चलते आज से स्कूलों में नहीं होगी पढ़ाई, डीईओ ने... - CG Sandesh
बिलासपुर

भीषण गर्मी के चलते आज से स्कूलों में नहीं होगी पढ़ाई, डीईओ ने दिए निर्देश

जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के मद्देनजर जिला शिक्षाधिकारी ने सभी सरकारी, गैर सरकारी, सीबीएसई व आईसीएसई से संबद्ध स्कूलों में क्लास लगाना बंद करने का आदेश जारी किया है। हालांकि उन्होंने बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन, स्थानीय परीक्षा के मूल्यांकन व सरकारी स्कूलों में मध्याह्न योजना को इस व्यवस्था से प्रभावित नहीं करने की बात कही है।