राज्य शासन के ग्रामोद्योग विभाग के प्रमुख सचिव एवं जिले के प्रभारी सचिव डॉ. मनिंदर कौर द्विवेदी आज महासमुंद जिले के प्रवास पर थे। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर डोमन सिंह एवं ग्रामोद्योग के संचालक सुधाकर खलखो, जिला सीईओ एस. आलोक के साथ जिले के विभिन्न धान उपार्जन केन्द्र इनमें भंवरपुर, कनकेवा, सिरको, भगतदेवरी एवं पटेवा का आकस्मिक निरीक्षण किया।