नेहरू युवा केंद्र ने युवा मंडल के सदस्यों, राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवकों और शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बम्हनी के छात्रों के साथ विश्व एड्स दिवस मनाया। नेहरू युवा केन्द्र ने एच.आई.वी. और एड्स पर एक सत्र आयोजित किया।
पुरातत्विक नगरी सिरपुर का रायकेरा तालाब में आज अचानक मोटर बोट की आवाज़ से गूंज उठा। कोई जवान व्यक्ति को पानी में डूबने से बचाने, तो कोई मदद के लिए पुकार रहा था।
कलेक्टर डोमन सिंह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 10 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।
कल शुक्रवार 3 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से दिव्यांग अपना दमखम दिखायेंगे। 1 और 2 दिसम्बर को विकासखण्ड स्तर पर खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अयोजन एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच हुई थी।
महासमुंद जिले में कृषि आदान विक्रेताओं के लिए संचालित होने वाले डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन सर्विस फॉर इनपुट डीलर्स पाठ्यक्रम वर्ष 2021-22 के लिए फैसिलिटेटर कार्य हेतु जिले के अनुभवी,
आजादी के अमृत महोत्सव के समारोह के उपलक्ष्य में देश के 75 प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों पर मॉक एक्सरसाईज का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में आज जिला कार्यालय के महानदी सभाकक्ष में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) थर्ड बटालियन के अधिकारियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के बीच बैठक आयोजित हुई।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्रदेश के चिन्हांकित जिलों में आजादी का अमृत महोत्सव अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत 01 से 07 दिसम्बर तक फसल बीमा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।