महासमुंद के ग्राम चिंगरौद में एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी देकर सिर में मारपीट किया गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 23वीं किश्त की राशि का हस्तांतरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वेबकास्ट के माध्यम से पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर, जिला हुगली से किया गया।
महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने शनिवार को ग्राम कांपा में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी। उनसे चर्चा कर समस्या के उचित निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित भी किया। वहीं इस अवसर पर सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी संपन्न हुआ।
केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत ग्राम पंचायत छिबर्रा निवासी स्वर्गीय श्रीमती जमुना बाई दिवान के नामांकित हितग्राही को 2 लाख रुपए की बीमा राशि प्रदान की गई।
महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुंद द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई एवं शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह महासमुंद में परामर्शदाता के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जारी विज्ञापन क्रमांक 184, दिनांक 16 जून 2026 में शैक्षणिक योग्यता संबंधी संशोधन जारी किया गया है।