जिला चिकित्सालय महासमुंद में जिला स्तरीय शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ संसदीय सचिव एवं महासमुंद विधायक विनोद चन्द्राकर द्वारा बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाकर किया गया।
जिले में दिव्यांगों के संपूर्ण पुनर्वास एवं उनकी गतिशीलता को बढ़ाने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले में लगातार शिविर का आयोजन कर विभाग की योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम 2022 के अनुसार हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा एवं शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा 02 मार्च से 30 मार्च 2022 तक आयोजित की जाएगी।
कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने जिले में पदस्थ अपर कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टर के मध्य पूर्व में सौंपे गए प्रभार में संशोधन करते हुए आगामी आदेश पर्यन्त तक कार्य विभाजन कर निम्न प्रभार सौंपा गया है।