पटेवा : शराब पिलाने से मना करने पर की मारपीट - CG Sandesh

पटेवा : शराब पिलाने से मना करने पर की मारपीट

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम जोगीडीपा में शराब पिलाने से मना करने पर एक व्यक्ति ने मारपीट की, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.  

ग्राम जोगीडीपा थाना पटेवा निवासी रविकुमार जगत ने बताया कि 17 जुलाई 2025 को रात्रि करीबन 10:00 बजे वह गांव के गजानंद ध्रुव के साथ ललित चाय सेन्टर से चाय पीकर पैदल घर आ रहा था, इसी दौरान ग्राम जोगीडीपा NH 53 पेट्रोल पंप के पास गजानंद ध्रुव ने उसे मुझे शराब नही पीला रहे हो कहकर परेशान कर था.

जिसे रविकुमार ने शराब पिलाने से मना किया तो गजानंद ध्रुव वाद विवाद कर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का वही पास में पड़े ईट के टुकड़े को उठाकर रविकुमार के सिर में मार दिया, जिससे उसके सिर में चोट आकर खून निकलने लगा.

घटना को ललित जांगड़े ने देखा सुना है, मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी गजानंद ध्रुव पर अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें