पिथौरा : जेठ के लड़के ने मुर्गा काटने वाला कत्ता से किया प्रा... - CG Sandesh

पिथौरा : जेठ के लड़के ने मुर्गा काटने वाला कत्ता से किया प्राणधातक हमला

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पोटापारा में एक महिला को उसके जेठ के लड़के की शिकायत पुलिस में की है, आरोप है कि मुर्गा काटने वाला कत्ता से प्राणधातक हमला कर हत्या करने का प्रयास किया है, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पोटापारा निवासी दूरपति पटेल के जेठ का लड़का योगेश पटेल पुरानी जमीन बाड़ी की बात को लेकर आपसी रंजिश रखा हुआ, जो 21 जुलाई 2025 को शाम करीबन 07 बजे जब दुरपति अपने पति के साथ घर के आंगन में बैठी थी, इसी बीच उसके जेठ का लड़का योगेश पटेल एक लोहे का मुर्गा काटने वाला कत्ता लेकर आया और दोनों लोगों को गाली गलौच करते हुए दूरपति को मारने का प्रयास किया जहाँ से दूरपति भाग गई तो उसके पति हंसराज पटेल के ऊपर जान से मारने के नियत से प्राणधातक हमला करते हुए सिर में कत्ता से मार दिया जिससे दूरपति के पति के सिर में गंभीर चोट तथा बांये कान के नीचे चोटे आई है. जिसका ईलाज सरकारी अस्पताल पिथौरा जारी है.

मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी योगेश पटेल के विरुद्ध अपराध धारा 109-BNS, 296-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें