महासमुंद : अवैध रेत जब्ती की जाएगी नीलामी, बोली की प्रक्रिया... - CG Sandesh

महासमुंद : अवैध रेत जब्ती की जाएगी नीलामी, बोली की प्रक्रिया 7 अगस्त से प्रारंभ

कलेक्टर कार्यालय (खनिज शाखा) महासमुंद द्वारा तहसील महासमुंद अंतर्गत ग्राम बरबसपुर, घोड़ारी, बड़गांव एवं बिरकोनी स्थित शासकीय एवं निजी भूमि पर अवैध रूप से भंडारित रेत को जप्त किया गया है। जप्तशुदा रेत को बोली के माध्यम से नीलामी की जाएगी।

इस संबंध में खनिज अधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रक्रिया में पात्र एवं इच्छुक बोलीदार भाग ले सकते हैं। नीलामी के लिए बोली जमा करने की प्रारंभिक तिथि 07 अगस्त 2025 है तथा अंतिम तिथि 11 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। प्राप्त निविदाओं को खोलने की कार्यवाही 13 अगस्त 2025 को प्रातः 11ः00 बजे जिला पंचायत महासमुंद के सभा कक्ष में की जाएगी। नीलामी से संबंधित नियम व शर्तों की विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाइट www.mahasamund.gov.in अथवा कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा) महासमुंद, संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत तथा जिला पंचायत महासमुंद के सूचना पटल से प्राप्त की जा सकती है।

.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें