महासमुंद : कोडार जलाशय से किसानों के लिए कल छोड़ा जाएगा पानी - CG Sandesh

महासमुंद : कोडार जलाशय से किसानों के लिए कल छोड़ा जाएगा पानी

किसानों की सिंचाई की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए महासमुंद जिले के कोडार जलाशय से पानी छोड़े जाने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के अनुशंसा पर किसानों की मांग को देखते हुए लिया गया है।

जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता अजय खरे ने जानकारी दी कि वर्तमान में शहीद वीरनाराण सिंह बांध कोडार जलाशय परियोजना का गेट 07 अगस्त को खुलेगा।


शहीद वीरनाराण सिंह बांध कोडार जलाशय परियोजना (वृहद) में रूपांकित जल की मात्रा 149 mcum है, आज दिनांक 06.08.2025 के स्थिति में कुल उपयोगी जल भराव 83.39 mcum अर्थात 55.97 प्रतिशत जल उपलब्ध है।


शहीद वीरनाराण सिंह बांध कोडार जलाशय परियोजना (वृहद) के अन्तर्गत आने वाले ग्रामों एवं कृषकों तथा ग्राम पंचायत के सरपंचों द्वारा खरीफ सिंचाई हेतु पानी छोड़ने की मांग की गई है। जिसमे सरपंच ग्राम पंचायत साराडीह, बेमचा, बेलसोण्डा, कौआझर, पिरदा, मालीडीह, कौन्दकेरा एवं अन्य गांव के किसानों का आवेदन प्राप्त हुआ है ।कोडार बांध से 50 ग्रामों का 16 हजार 756 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई लक्ष्य प्रस्तावित है कोडार बांध का दोनो स्लूस गेट (RBC and LBC) का गेट खरीफ सिंचाई हेतु 07 अगस्त को खोला जावेगा।

किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ही सिंचाई जल का उपयोग करें तथा किसी भी स्थिति में नहरों को काटकर अवैध रूप से पानी न लें। इससे जल प्रबंधन प्रभावित होता है और अन्य किसानों को लाभ नहीं मिल पाएगा । किसानों को समय पर सिंचाई जल उपलब्ध कराने के लिए यह महत्वपूर्ण निर्णय है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें