79वां स्वतंत्रता दिवस: कृषि महाविद्यालय महासमुंद में धूमधाम ... - CG Sandesh

79वां स्वतंत्रता दिवस: कृषि महाविद्यालय महासमुंद में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व

कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, महासमुंद में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय उत्सव बड़ी धूमधाम और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. अनुराग ने की।समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान से हुआ, जिसके उपरांत उपस्थित जनसमूह ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर वीरों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में डॉ. अनुराग ने स्वतंत्रता दिवस को केवल गर्व का अवसर नहीं, बल्कि कर्तव्य निभाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देने वाला दिन बताया। 

उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में उत्कृष्टता और नवाचार के माध्यम से देश की प्रगति में हम सभी को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम में छात्रों ने देशभक्ति एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इस अवसर पर शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।समारोह के अंतर्गत महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा रचित लेख एवं पत्रिकाओं का विमोचन भी किया गया, जिसमें छमाही पत्रिका हमर प्रगति हमर सोपान विशेष आकर्षण का केंद्र रही। यह आयोजन न केवल शिक्षा और अनुसंधान के प्रति समर्पण का प्रतीक बना, बल्कि क्षेत्रीय विकास और राष्ट्रीय एकता का संदेश भी दिया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें