महासमुंद : सरपंच प्रतिनिधि और सचिव के साथ गाली गलौज, सरकारी ... - CG Sandesh

महासमुंद : सरपंच प्रतिनिधि और सचिव के साथ गाली गलौज, सरकारी दस्तावेज की छिना झपटी; FIR दर्ज

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत घोडारी के पंचायत भवन में आकर सरपंच प्रतिनिधि और सचिव के साथ गाली गलौज करने तथा टेबल को उठापटक कर दस्तावेज छिनाझपटी के मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 अगस्त को सरपंच प्रतिनिधि सुधीर बंजारे ग्राम पंचायत भवन घोड़ारी में काम कर रहा था. उसी दौरान ग्राम घोडारी निवासी खेमराज जांगडे आकर पुरानी रंजिश को लेकर अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी.


आरोप है कि खेमराज ने पंचायत भवन के टेबल को उठापटक किया, सरकारी दस्तावेज को छिना झपटी की, सरकारी कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया एवं सचिव के साथ भी गाली गलौज की.

सरपंच प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी खेमराज के खिलाफ धारा 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें