पिथौरा : महिला के चाय दुकान से गांजा बरामद - CG Sandesh

पिथौरा : महिला के चाय दुकान से गांजा बरामद

पिथौरा पुलिस ने चाय दुकान में गांजा बेचने वाली महिला को गिरफ्तार किया है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 28 अगस्त को मुखबिर की सुचना पर पुलिस ग्राम लाखागढ पहुंची और द्रोपती चक्रधारी के चाय दुकान की तलाशी ली.

तालाशी के दौरान टेबल के नीचे में एक सफेद रंग झिल्ली में अवैध पदार्थ गांजा वजनी 50 ग्राम कीमती 425 रूपये रखे मिला.

आरोपीया द्रोपती चक्रधारी पति होरीलाल चक्रधारी उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 05लाखागढ़ को गिरफ्तार किया गया.

प्रकरण अजमानतीय होने से गिरफ्तारी की सूचना परिजन को दी गई. मामले में धारा 20(B)II A नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध कायम किया गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें