बसना : महिला ने ससुर के खिलाफ दर्ज करायी मारपीट की शिकायत - CG Sandesh

बसना : महिला ने ससुर के खिलाफ दर्ज करायी मारपीट की शिकायत

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम छोटेपटनी निवासी महिला ने अपने ससुर के खिलाफ गाली गलौज कर मारपीट करने के आरोप में शिकायत दर्ज करायी है.
पीड़िता रितु निषाद ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 31 अगस्त को उसका पति काम से बाहर चला गया था.

घर पर रितू, उसका बेटा और ससुर देवराम निषाद थे. दोपहर करीब 12 बजे देवराम घरेलू बात को लेकर रितु को अश्लील गाली गलौज करने लगा और अपने हाथ में रखे लकड़ी के डंडा से मारपीट कर चोट पहुँचाया. उसने जान से मारने की धमकी भी दी.

रितु ने आगे अपनी शिकायत में बताया है कि वह किसी तरह अपने बेटे को लेकर घर से बाहर निकलकर अपने पापा तेजराम निषाद और चाचा पुष्तम निषाद, मसत राम मांझी को कॉल कर घटना की सूचना दी. आरोप है कि देवराम, रितु के पापा एवं चाचा के साथ भी वाद-विवाद करने लगा.

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी देवराम के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें