news-details

CG : NHM संघ के पदाधिकारियों पर प्रशासनिक कार्रवाई शुरू, संघ के प्रांताध्यक्ष बर्खास्त

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है। अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे NHM संघ के पदाधिकारियों के खिलाफ अब प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हो गई है।

बीते दिन प्रदेशभर में 25 NHM पदाधिकारियों पर कार्रवाई की गई थी। अब बिलासपुर में बड़ा कदम उठाते हुए CMHO (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी) ने कार्यकारी प्रांताध्यक्ष श्याम मोहन दुबे को उनके पद से बर्खास्त कर दिया है।

 

काम पर लौटने का अल्टीमेटम

राज्य सरकार ने हड़ताली कर्मचारियों को 24 घंटे के भीतर काम पर लौटने का निर्देश दिया था। लेकिन अल्टीमेटम के बावजूद कर्मचारी डटे रहे, जिसके बाद अब गैरहाजिर और आंदोलनकारी कर्मचारियों पर निलंबन व बर्खास्तगी जैसी कार्रवाइयाँ की जा रही हैं।

क्या हैं NHM कर्मचारियों की मांगें?

NHM संघ की 10 सूत्रीय मांगों में प्रमुख रूप से नियमितीकरण, वेतनमान में सुधार, सेवा सुरक्षा, और भविष्य निधि जैसी सुविधाएं शामिल हैं। कर्मचारियों का कहना है कि वर्षों से सेवा देने के बावजूद उन्हें स्थायी कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया गया, जिससे उनका भविष्य असुरक्षित बना हुआ है।



अन्य सम्बंधित खबरें