डेंगू बुखार का प्रकोप जारी, अब तक 156 लोगों की मौत - CG Sandesh

डेंगू बुखार का प्रकोप जारी, अब तक 156 लोगों की मौत

बांग्लादेश डेंगू बुखार के गंभीर प्रकोप से जूझ रहा है और अस्पतालों में मरीज़ों की संख्या लगातार बढ रही है। पिछले कुछ सप्ताह में ढाका और अन्य प्रमुख शहरों में डेंगू के मामलों में वृद्धि की सूचना है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने अस्पतालों से डेंगू के इलाज को प्राथमिकता देने को कहा है। 

देश भर में डेंगू से होने वाली मौतों की संख्या बढ़ रही है। महानिदेशालय ने इस साल जनवरी से अब तक कम से कम 156 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि स्थिति और बिगड़ सकती है। मच्छर जनित इस बीमारी के नियंत्रण के लिए अभियान तेज़ कर दिया गया हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने नागरिकों से घरों तथा कार्यस्थलों के आसपास पानी न जमा होने देने की अपील की है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें