कोमाखान : गाय के फसल चरने की बात पर मारपीट - CG Sandesh

कोमाखान : गाय के फसल चरने की बात पर मारपीट

कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम करहीडीह में गाय के फसल चरने की बात पर मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज करायी गई है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 6 अक्टूबर को सुबह करीब 6:30 बजे ग्राम करहीडीह निवासी केजूराम साहू अपनी पोती के लिए बिस्किट लेने गांव के हुमन दुकान गया था. 

तभी गांव के पियन साहू ने 03 महीने पहले उसके खेत के धान को केजूराम के गाय के द्वारा चरने की बात को लेकर गाली गलौच किया, जिसे मना करने पर पियन साहू ने पास में पड़े ईंट के टुकडे से सिर में मार दिया, जिससे उसके सिर में चोट लगी है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी पियन साहू के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें