तेंदूकोना : बाइक की चाबी खिंचकर चप्पल और थप्पड़ से मारपीट - CG Sandesh

तेंदूकोना : बाइक की चाबी खिंचकर चप्पल और थप्पड़ से मारपीट

तेंदूकोना थाना क्षेत्र के ग्राम सराईपाली के पास बाइक की चाबी खिंचकर चप्पल और हाथ थप्पड़ से मारपीट करने की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

घासीदास साहू पिता स्वस. कलीराम साहू निवासी ग्राम कौहाकुडा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 10 अक्टूबर को दोपहर करीब 12:15 बजे वह तेदुंकोना से पिथौरा जा रहा था. रास्ते में भक्कुन प्ला ट गेट के पास मोबाईल से आवश्य क डाक्युिमेंट भेजने के लिए खडा हुआ था.

इसी बीच पिथौरा की ओर से भागीरथी दीवान निवासी ठाकुरदियाकला ने अपनी गाड़ी किनारे खडी कर घासीदास के पास आया, वह शराब के नशे में धुत था. उसने घासीदास के बाइक की चाबी खीच ली और अश्लीाल गाली गलौच करने लगा. घासीदास ने मना किया तो भागीरथी दीवान ने अपने पहने हुये चप्पयल से तथा हाथ मुक्काे से मारपीट की.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी भागीरथी दीवान के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें