बसना : खेत जा रहे किसान की ट्रैक्टर में दबने से मौत - CG Sandesh

बसना : खेत जा रहे किसान की ट्रैक्टर में दबने से मौत

बसना थाना  क्षेत्र के ग्राम कुरमाडीह में खेत जा रहे किसान की ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे किसान की दबकर मौत हो गई.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम कुरमाडीह निवासी बृजलाल चौहान 22 अक्टूबर को सुबह करीबन 07:20 बजे अपने ट्रैक्टर क्रमांक ‍CG06 GD 5895 को लेकर खेत काम करने के लिये निकला था.

इसी दौरान कुरमाडीह से बरभांठा जाने वाली कच्ची रास्ते पर छोटी डोंगरी के पास चढाव में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिससे बृजलाल नीचे दब गया. उसके सिर, पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटे आई. उसे ईलाज के लिये सीएचसी बसना ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने बृजलाल को मृत घोषित कर दिया.

मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक मृतक बृजलाल के खिलाफ धारा 106(1)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें