महासमुंद : रोड क्रॉस करते वक्त कार ने मारी टक्कर, घायल - CG Sandesh

महासमुंद : रोड क्रॉस करते वक्त कार ने मारी टक्कर, घायल

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम बिरकोनी के पास NH353 रोड पर पैदल रोड क्रॉस करते वक्त कार की टक्कर से व्यक्ति घायल हो गया.

वार्ड नं. 07 ग्राम परसवानी निवासी सोहोगी बाई साहू ने पुलिस को बताया कि 8 अक्टूबर को उसका बेटा पोखराज साहू रोज की तरह मजदूरी का काम करके घर में खाना पीना करके घुमने के लिये अपने मोटर सायकल डिस्कवर में ‍बिरकोनी परवानी मोड के पास घुमने के लिये गया था. अपनी मोटर सायकल को परवानी मोड के पास खडी कर रोड क्रास कर रहा था. 

उसी समय NH53 रोड आरंग से तुमगांव की तरफ जा रही कार क्रमांक CG 04 MJ 2805 ने सामने से ठोकर मार दी, जिससे पोखराम साहू के जबडा, दांया पैर के घुटना, जबडा के नीचे, सिर और शरीर के अन्यक जगह में भी चोंट लगी है. उसे टक्कर मारने वाले कार से ही अस्पताल पहुँचाया गया.

पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ धारा 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें