अब पेंशनर्स को नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, शुरू हुआ... - CG Sandesh

अब पेंशनर्स को नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, शुरू हुआ नया अभियान

केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बुधवार को राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 4.0 का शुभारंभ किया। इस अभियान का उद्देश्य देशभर के पेंशनर्स को घर बैठे ही अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की सुविधा देना है।


डॉ. सिंह ने बताया कि इस डिजिटल अभियान को देशभर से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। अब इसके चौथे चरण की शुरुआत की गई है, जिससे पेंशनर्स को अधिक सुविधा मिल सकेगी और उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

उन्होंने जानकारी दी कि अब तक 25 लाख से अधिक लोगों ने फेस ऑथेंटिफिकेशन प्रणाली का उपयोग किया है। इनमें 35 हजार से अधिक ऐसे वरिष्ठ पेंशनर्स हैं जिनकी उम्र 90 वर्ष से ज्यादा है।
डॉ. सिंह ने कहा कि भारत संभवतः पहला ऐसा देश है, जहां इतनी बड़ी संख्या में फेस ऑथेंटिफिकेशन प्रणाली का उपयोग सर्विस सेक्टर के कामों में किया जा रहा है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें