छत्तीसगढ़ का फोर्टिफाइड चावल भेजा जा रहा विदेश - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ का फोर्टिफाइड चावल भेजा जा रहा विदेश

भारत ने छत्तीसगढ़ से पापुआ न्यू गिनी को 20 मीट्रिक टन फोर्टिफाइड यानी पोषक तत्वों से भरपूर चावल का निर्यात किया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने बताया कि फोर्टिफाइड चावल के निर्यात को कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण- एपीडा द्वारा सुगम बनाया गया है। एपीडा के अध्यक्ष अभिषेक देव ने इस उपलब्धि को हासिल करने में शामिल सभी हितधारकों की सराहना की। 

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से फोर्टिफाइड चावल का सफल निर्यात अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाले, विज्ञान-आधारित और पोषणयुक्‍त खाद्य समाधान प्रदान करने में देश की बढ़ती क्षमता का उदाहरण है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें