पिथौरा : मिठाई खरीदने पंचायत ने खर्च किये 20 हजार, सरपंच पति... - CG Sandesh

पिथौरा : मिठाई खरीदने पंचायत ने खर्च किये 20 हजार, सरपंच पति ने कहा दुलिकेशन साहू नहीं जानते होगे किसी से पूछ लेना.

स्कूल मैदान समतलीकरण कार्य पर 4,69,566 रुपये खर्च

पिथौरा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत डोंगरीपाली ने 25 जून 2025 से 22 जुलाई 2025 तक विभिन्न विकास कार्यों के लिए 7,24,816 रुपए खर्च किया है, जिसमें स्कूल मैदान समतलीकरण के लिए 4 लाख 69हजार 566 रूपये, राष्ट्रीय पर्व हेतु मिष्ठान क्रय के लिए ₹20000 सहित कई कार्यों पर किया गया खर्च शामिल है.

पंचायत द्वारा किया गया भुगतान इस प्रकार है –

25 जून 2025 को भुगतान

राष्ट्रीय पर्व हेतु मिष्ठान क्रय के लिए ₹20000 पराग स्वीट्स को भुगतान किया गया.

28 जून 2025 को भुगतान
स्ट्रीट लाइट सामग्री क्रय के लिए 15450 रुपए पवन इंटरप्राइजेज को दिया गया.

स्ट्रीट लाइट सामग्री क्रय के लिए 19260 रूपये पवन इंटरप्राइजेज को दिया गया.

स्ट्रीट लाइट सामग्री क्रय के लिए 12840 रूपये पवन इंटरप्राइजेज को दिया गया.

स्ट्रीट लाइट क्रय के लिए 15450 रुपए पवन इंटरप्राइजेज को भुगतान किया गया.

सरपंच डीएससी निर्माण एवं PRIAsoft एंट्री के लिए 6600 रूपये भूपेंद्र साहू को दिया गया.

स्टेशनरी सामग्री क्रय, फोटोकॉपी, प्रिंट आदि के लिए 16850 रुपए भूपेंद्र साहू को दिया गया.

अलमारी, कूलर, कुर्सी आदि क्रय के लिए 49000 रूपये गजानन्द सत्यनारायण अग्रवाल को दिया गया.




18 जुलाई 2025 को भुगतान

स्कूल मैदान समतलीकरण पर 4 लाख 69हजार 566 रूपये खर्च

स्कूल मैदान समतलीकरण के लिए ₹2,00,000 साहू इंटरप्राइजेज को भुगतान किया गया.

स्कूल मैदान समतलीकरण के लिए ₹2,00,000 साहू इंटरप्राइजेज को दिया गया.

स्कूल मैदान समतलीकरण के लिए 69566 रुपए साहू इंटरप्राइजेज को भुगतान किया गया.

20 जुलाई 2025 को भुगतान
मोटर पंप, केबल, पाइप आदि सामग्री क्रय के लिए 49900 रूपये श्याम हार्डवेयर को भुगतान किया गया.

22 जुलाई 2025 को भुगतान
मोटर पंप, पाइप आदि क्रय के लिए 49900 रूपये अरविंद हार्डवेयर को भुगतान किया गया.

वहीँ राष्ट्रीय पर्व हेतु मिष्ठान क्रय के संबंध में सरपंच से संपर्क करने पर सरपंच पति द्वारा कहा गया कि सचिव को इसकी जानकारी होगी, मैं डूलिकेशन साहू बोल रहा हूँ नहीं जानते होगे, बसना में किसी को भी पूछ लेना.

इस खबर का उद्देश्य केवल ग्रामीणों को जागरूक करना है. यदि आपको लगता है कि आपके गांव में खर्च की गई राशि के अनुसार विकास कार्य नहीं हुआ है तो आप इसकी शिकायत जनपद सीईओ या जिला पंचायत सीईओ से कर सकते हैं, जिसकी शिकायत कॉपी भी आप हमें समाचार प्रकाशित करने के लिए भेज सकते हैं.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें