छत्तीसगढ़ के गांव के युवक का क्रिकेट टीम में चयन, टी-20 सीरीज... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ के गांव के युवक का क्रिकेट टीम में चयन, टी-20 सीरीज में भी भारत की ओर से खेलेंगे मैच

छत्तीसगढ़ : बालोद जिले के छोटे से गांव बुढ़ानपुर के राजेन्द्र देशमुख का चयन भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में हुआ है। 13 नवंबर से श्रीलंका में शुरू हो रही पांचवी टी-ट्वेंटी सीरीज में राजेन्द्र देशमुख भी भारत की ओर से क्रिकेट मैच में हिस्सा लेंगे। 

राजेंद्र ने बताया कि उनका जन्म बालोद के पास बुढ़ानपुर गांव में हुआ। स्कूल जीवन से ही वे क्रिकेट खेलते रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2018 में दिव्यांग क्रिकेट ट्रायल दिया और शानदार बॉलिंग तथा बैटिंग के दम पर छत्तीसगढ़ टीम में चयनित हुए। अब तक वे छत्तीसगढ़ की ओर से 150 से अधिक मैच खेल चुके हैं।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें