विवेक शर्मा छत्तीसगढ़ के नए महाधिवक्ता नियुक्त - CG Sandesh

विवेक शर्मा छत्तीसगढ़ के नए महाधिवक्ता नियुक्त

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में अतिरिक्त महाधिवक्ता विवेक शर्मा को छत्तीसगढ़ का नया महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है। विधि और विधायी कार्य विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार महाधिवक्ता प्रफुल्ल कुमार भारत का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। 

गौरतलब है कि विवेक शर्मा बिलासपुर हाईकोर्ट में करीब 21 साल से वकालत करते आ रहे हैं। पिछले 2 वर्षों से वे अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में काम कर रहे थे।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें