CG : ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर हुई मौत - CG Sandesh

CG : ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर हुई मौत

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक 12 दिसम्बर को सुबह करीब 10 बजे बिलासपुर शिवरीनारायण मुख्य मार्ग पर ट्रक ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी. 

ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान डूमरपाली निवासी विनोद जांगड़े के रूप में हुई है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें