CG : पाइपलाइन से गैस का रिसाव, लगी भीषण आग - CG Sandesh

CG : पाइपलाइन से गैस का रिसाव, लगी भीषण आग

दुर्ग जिले के भिलाई इस्पात संयंत्र के पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन नंबर-2 में 12 दिसंबर को अचानक आग लग गई. ICL के सामने PBS-2 के पाइपलाइन से गैस का रिसाव शुरू हो गया और कुछ ही सेकंड में गैस आग की लपटों में बदल गई. 


आग लगने की सूचना के बाद बीएसपी के दमकल कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का कार्य शुरू कर दिया है. फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. संयंत्र प्रबंधन ने गैस रिसाव के कारणों की जांच शुरू कर दी है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें