महासमुंद जनपद पंचायत के 105 सरपंचों प्रशिक्षण प्रदान किया गय... - CG Sandesh

महासमुंद जनपद पंचायत के 105 सरपंचों प्रशिक्षण प्रदान किया गया

आजीविका संवर्धन डबरी का प्रशासकीय स्वीकृति आदेश हितग्राहियों को प्रदान किया गया

जल संरक्षण, जल संवर्धन कार्यो के महत्ता के संबंध में प्रशिक्षण

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हेमंत नंदनवार की अध्यक्षता में जिला पंचायत महासमुंद के सभा कक्ष में जिलें के सभी जनपद पंचायतों के अंतर्गत आने वाले 551 ग्राम पंचायतों के सरपंच, जागरूक नागरिकों को 05 चरण में प्रत्येक जनपदों का क्रमवार एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण जिला पंचायत के सभाकक्ष में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

जिसमें आज प्रथम चरण के प्रशिक्षण में महासमुंद जनपद पंचायत के 105 सरपंचों प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से जल संरक्षण, जल संवर्धन के कार्यों को रेखांकित करते हुए उसके महत्व के संबंध में जानकारी प्रदान किया गया। जिसमें महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत किये जाने वाले जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के कार्य कराए जाने हेतु प्रेरित किया गया। ताकि भविष्य में होने वाले जल संकट की चुनौतियों से निपटा जा सके।

प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित हितग्राहियों को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत द्वारा आजीविका डबरी निर्माण के संबंध में जिलें को प्राप्त लक्ष्य आजीविका डबरी से होने वाले लाभ, पात्रता एवं तकनीकी उपयोग संबंधी जानकारी दी गई तथा साथ ही हितग्राहियों को आजीविका डबरी निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति पत्र सौंपा गया तथा हितग्राहियों से चर्चा कर डबरी निर्माण कर आजीविका सवंर्धित कार्य जैसे- मत्स्य पालन, बतख पालन, सिंघाड़ा उत्पादन संबंधित कार्य किये जाने के लिए कहा गया। मोर गांव मोर पानी अभियान अंतर्गत जनभागीदारी से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तह्त बनाये जा रहे आवासों में वाटर हार्वेस्टिंग, रिचार्ज पिट कार्य निर्माण कराये जाने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए कहा गया ।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें