भारत में घट रहा अमीर-गरीब का फासला: पीयूष गोयल - CG Sandesh

भारत में घट रहा अमीर-गरीब का फासला: पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत में अमीर और गरीब के बीच लगातार कम होते अंतर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बढ़ती खपत पर खुशी जताई है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक ट्वीट में पीयूष गोयल ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक महत्वाकांक्षी देश के रूप में उभर रहा है। 

उन्होंने कहा कि अमीर-गरीब का फासला कम हो रहा है और ग्रामीण भारत सशक्तिकरण के जरिए विकास के दम पर खपत बढ़ा रहा है।

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि जिन चीजों को पहले शहरी आराम की निशानी माना जाता था, जैसे बाइक, कार, फ्रिज, टीवी और मोबाइल फोन, वे अब गांवों के घरों में भी आम हो गई हैं। पियूष गोयल ने इसे देश में समृद्धि की एक खामोश क्रांति बताया।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें