CG : ट्रेलर और कार के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत - CG Sandesh

CG : ट्रेलर और कार के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत

मोहला-मानपुर जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. हादसे में कार सवार की मौत हो गई. कई लोग घायल हो गए. वहीं, दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-930 पर कहडबरी ओवरब्रिज के पास ट्रेलर और कार के बीच भिडंत हो गई. टक्कर में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि, 4 अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बनी हुई है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें