7,994 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ - CG Sandesh

7,994 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ

राजस्व परिषद से मिले नये प्रस्ताव के आधार पर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लेखपाल के 7,994 पदों के लिये संशोधित विज्ञापन जारी कर दिया है, जिसमें श्रेणीवार आरक्षण में बदलाव हुआ है। ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुकी है, जो 28 जनवरी तक किया जा सकेंगे। 

इससे पहले आयोग ने गत 16 दिसम्बर को लेखपाल भर्ती का विज्ञापन जारी किया था, लेकिन आरक्षण को लेकर युवाओं और राजनीतिक दलों ने आपत्ति दर्ज कराई थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दोबारा आरक्षण प्रक्रिया तय की गयी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि संशोधित श्रेणीवार आरक्षण आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें