सरायपाली : ट्रेलर की टक्कर से व्याख्याता की कार क्षतिग्रस्त - CG Sandesh

सरायपाली : ट्रेलर की टक्कर से व्याख्याता की कार क्षतिग्रस्त

सरायपाली : झिलमिला के सारंगढ चौक के पास ट्रेलर की टक्कर से व्याख्याता की कार क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के बाद ट्रेलर चालक अपनी गाडी लेकर भागने लगा, जिसे पीछा कर रोका गया.

प्रदीप कुमार त्रिपाठी पिता शंकर्षण त्रिपाठी स्थानीय निवासी झिलमिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि वह शासकीय हायर सेकण्डरी ग्राम बिरकोल में व्याख्याता के पद पर पदस्थ है. 10 जनवरी को शाम लगभग 6 बजे वे गृह ग्राम बोंदा से कार क्रमांक CG 06 GG 0664 में परिवार सहित झिलमिला सारंगढ चौक तक पहुंचे थे.

चौक में इंडिकेटर जलाते हुए सरायपाली की दिशा में मोड ही रहा था की सम्बलपुर मार्ग से आ रही ट्रेलर ने टक्कर मारा दी और भाग गया, जिसे दौडाते हुए सरसींवा मार्ग में सेंट्रल बैंक के सामने रोका गया. ट्रेलर के टक्कर से मेरी कार क्षतिग्रस्त हो गई है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रेलर क्रमांक CG 04 PQ 5462 के चालक के खिलाफ धारा 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें