सरायपाली : अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार - CG Sandesh

सरायपाली : अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार

बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम पलसापाली में पुलिस ने अवैध शराब के मामले में कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से करीब 7 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 10 जनवरी को पुलिस मुखबिर की सुचना पर ग्राम पलसापाली पहुंची, जहाँ सुमित्रा भारद्वाज पति स्व0 बसंत भारद्वाज उम्र 45 वर्ष निवासी अचानकपाली थाना सारंगढ जिला सारंगढ-बिलाईगढ (छ0ग0) हाल ग्राम पलसापाली अवैध शराब रखे मिली.

उसके कब्जे से लगभग 07 लीटर महुआ शराब कीमती 1400 रूपये जप्त किया गया. आरोपी महिला के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें