बागबाहरा : महिला के गले से मंगलसूत्र खींचकर भागा नकाबपोश - CG Sandesh

बागबाहरा : महिला के गले से मंगलसूत्र खींचकर भागा नकाबपोश

बागबाहरा थाना क्षेत्र के घुचापाली चंडी मंदिर घुमने के लिए गई महिला के गले से मंगलसूत्र खींचकर भागने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

वार्ड नंबर 03 बागबाहरा निवासी गुंजा चौहान ने पुलिस को बताया कि 11 जनवरी को दोपहर करीब 12 बजे अपने भतीजी किरण बाघ के साथ घुचापाली चंडी मंदिर घुमने के लिए गई थी. दोपहर लगभग 01:30 बजे दोनों मंदिर से जिस तरफ बकरा देते हैं उस तरफ नीचे उतर रहे थे. 

इसी दौरान अचानक एक अज्ञात व्यक्ति जो अपने मुंह मे स्कार्फ बांधा था तेजी से दौडते हुए आया और गुंजा चौहान के गले में पहने हुए पत्ती वाला मंगल सूत्र वजनी करीबन 02 ग्राम को झपट कर पहाड़ी तरफ भाग गया.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 304(2) के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें