CG : श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अलग से शुरू की जाए... - CG Sandesh

CG : श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अलग से शुरू की जाएगी योजना

प्रदेश में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अलग से योजना शुरू की जाएगी। इसके साथ ही श्रमिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करने प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए नई योजना ’’अटल कैरियर निर्माण योजना’’ भी प्रारंभ की जाएगी। 

यह जानकारी श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने 14 नवम्बर को नवा रायपुर में एक पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि शहीद वीरनारायण सिंह श्रम अन्न योजना का विस्तार सभी जिलों में श्रम अन्न केन्द्र स्थापित कर किया जाएगा।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें