तुमगाँव : चाकू से कई बार किया जानलेवा हमला - CG Sandesh

तुमगाँव : चाकू से कई बार किया जानलेवा हमला

तुमगाँव थाना क्षेत्र के ग्राम जोबा में चाकू से जानलेवा हमला कर घायल करने के आरोप में शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

टिकेश्वर ध्रुव पिता रामेश्वर ध्रुव निवासी ग्राम जोबा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 08 जनवरी 2026 को रात करीब 09 बजे वह घर के बाहर बैठा था. तभी उनके गांव का ही राहुल साहू पिता पिताम्बर साहू अचानक मोटर सायकल से आया और पुरानी रंजिश की बात को लेकर अश्लील गाली गलौच कर चाकू से जानलेवा वार करने लगा, जिससे उसे 3 जगह चोंटे आई है. 

वार करने के बाद राहुल साहू वहां से तुरंत मोटर सायकल से भाग निकला.

टिकेश्वर ने इलाज कराने के बाद थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने आरोपी राहुल साहू के खिलाफ धारा 296, 117(2), 118(1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें