विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग आज होगा स्थापित - CG Sandesh

विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग आज होगा स्थापित

बिहार के मोतिहारी में आज विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग स्थापित होने जा रहा है। यह स्थापना पूर्वी चंपारण के कैथवलिया स्थित विराट रामायण मंदिर के परिसर में होगी। समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे।

भारी शिवलिंग को उठाने के लिए दो बड़े क्रेन मंगवाए गए हैं। मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष तैयारियां की हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहले ही बाबा भोलेनाथ की आराधना और जलाभिषेक करने के लिए पहुंच रहे हैं।

मंदिर निर्माण के इंजीनियर संतोष कुमार झा ने बताया कि यह मंदिर अद्भुत होगा और इसका निर्माण विश्व में कहीं और नहीं हुआ है। इसमें आधुनिक तकनीक और नई सामग्री का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह लगभग 500 वर्षों तक सुरक्षित रहेगा।

मंदिर और शिवलिंग स्थापना कार्यक्रम में कई बड़े विद्वान भी शामिल होंगे। अनुमान है कि तकरीबन एक लाख लोग इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए आएंगे।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें