सरगुजा संभाग में पहली बार होगा सरगुजा ओलंपिक का आयोजन - CG Sandesh

सरगुजा संभाग में पहली बार होगा सरगुजा ओलंपिक का आयोजन

सरगुजा संभाग में पहली बार सरगुजा ओलंपिक का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने बताया कि सरगुजा ओलंपिक के तहत तीन चरणों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 

इनमें विकासखंड स्तर पर 28 जनवरी से 3 फरवरी, जिला स्तर पर पांच से दस फरवरी और संभाग स्तर पर 1 से 3 मार्च तक विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा। सरगुजा ओलंपिक में भाग लेने के लिए युवा 25 जनवरी तक ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से पंजीयन करा सकते हैं।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें